google-site-verification: googleaeb31003b33f7142.html google-site-verification=Xv40uOZ979n4BNmsBw5B2vPl5LCHtrZ-5MILlPJO6Uo google-site-verification=Xv40uOZ979n4BNmsBw5B2vPl5LCHtrZ-5MILlPJO6Uo ब्रेकिंग: AC में दौड़े करंट से चिकित्सक की मौत

ब्रेकिंग: AC में दौड़े करंट से चिकित्सक की मौत




खाटूश्यामजी. नजदीकी चेनपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से  30 वर्षीय चिकित्सक की मौत हो गई। मृतक डा. सुभाष बुराणिया पिपराली ब्लॉक की राजपुरा पीएचसी (प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र ) में नियुक्त था। जानकारी के मुताबिक चिकित्सक अपने पिता व भाई के साथ घर में लगे एसी को ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट से झुलस गया। हादसे में चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी खाटूश्यामजी सीएचसी ले जाते ही चिकित्सकों ने पुष्टि कर दी। सूचना पर सीएमएचओ डा. अजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के साथ परिजनों को ढाढ़स बंधाया।  चिकित्सक के पोस्टमार्टम की कवायद की जा रही है।

दो साल पहले हुई थी शादी, चार महीने की बेटी
मृतक चिकित्सक सुभाष बुराणिया दो साल पहले खाटूश्यामजी सीएसएची में भी सेवा दे चुके हैं। दो साल पहले ही शादी हुई थी। चार महीने पहले ही घर में बेटी ने जन्म लिया था। मृतक की पत्नी सरकारी शिक्षक और बहन खाटूश्यामजी सीएचसी में नर्स है। 

                                               


                                   

Post a Comment

0 Comments