google-site-verification: googleaeb31003b33f7142.html google-site-verification=Xv40uOZ979n4BNmsBw5B2vPl5LCHtrZ-5MILlPJO6Uo google-site-verification=Xv40uOZ979n4BNmsBw5B2vPl5LCHtrZ-5MILlPJO6Uo Falgun महीना शुरु: शिवरात्रि व खाटू मेले से भक्ति व होली पर बिखरेंगे मस्ती के रंग

Falgun महीना शुरु: शिवरात्रि व खाटू मेले से भक्ति व होली पर बिखरेंगे मस्ती के रंग


जयपुर. Falgun Month गुरुवार से शुरू हो गया है। गुलाबी ठंड वाला यह महीना आस्था के साथ उमंग व उल्लास का महीना होता है। जिसमें फाल्गुनी गीतों के साथ होली के रंगों की मस्ती होती है तो Mahashivratri व Khatushyamji के लक्खी मेले की भक्ति होती है। इस बार फाल्गुन का महीना 17 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक रहेगा। जिसके बाद हिंदू नव वर्ष का चैत्र महीना शुरू होगा। 

Dharma: औरंगजेब ने जलाई थी जीणमाता की अखंड ज्योत, चमत्कार से हुआ था प्रभावित

फाल्गुन के व्रत व त्योहार/ falgun month festivals

विजया एकादशी- 26 फरवरी, 2022 दिन- शनिवार

- महाशिवरात्रि- 1 मार्च, 2022 दिन- मंगलवार

- फाल्गुन अमावस्या- 2 मार्च, 2022 दिन- बुधवार

- फुलैरा दूज- 4 मार्च, 2022 दिन- शुक्रवार

- खाटूश्यामजी मेला- 6 से 15 मार्च

- आमलकी एकादशी- 14 मार्च 2022 दिन- सोमवार

- होलिका दहन- 17 मार्च 2022 दिन- गुरुवार

- होली- 18 मार्च 2022 दिन- शुक्रवार

भक्त कथा: श्रीकृष्ण प्रेम में करमैती बाई ने विदाई से पहले छोड़ दिया था घर, भगवान ने हाथ से कराया था भोजन

राजस्थान में भरेगा खाटू मेला

फाल्गुन महीने में राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी का प्रसिद्ध Khatushyamji Fair 2022 भी भरेगा। इस बार यह मेला 6 मार्च से शुरू होगा। जो 15 मार्च तक चलेगा। जिसके लिए श्याम मंदिर कमेटी व सीकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में देश विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे।

कृष्ण पूजा व दान का महत्व

पुराणों के अनुसार फाल्गुन महीने में श्रीकृष्ण व माता सीता व लक्ष्मीजी की पूजा व दान का विशेष महत्व है। पितरों के तर्पण के लिए भी इस महीने को अच्छा बताया गया है। फाल्गुन महीने में शुद्ध घी, तिल, सरसों का तेल, मौसमी फल आदि का दान अत्यंत ही पुण्य फल प्रदान करने वाला बताया गया है। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को माँ लक्ष्मी और माँ सीता की पूजा का विधान है।


Post a Comment

0 Comments